स्वास्थ्य

पृष्ठ

रविवार, 1 जनवरी 2017

जानिये ब्रह्माजी की आयु कितने वर्षों की है?

सनातन हिन्दू धर्म के अनुसार ब्रह्माजी की भी आयु निर्धारित है। यदि हम मनुष्य की आयु गड़ना के हिसाब से ब्रह्माजी के आयु की गड़ना करे, तो मनुष्यो के 432000 वर्ष का कलियुग, 864000 वर्ष का द्वापरयुग, 1296000 वर्ष का त्रेतायुग और 1728000 वर्ष का सतियुग की आयु होती है इस प्रकार चारो युगों की कुल आयु देखे तो 4320000 वर्ष का होता है जिसे एक चतुर्युग कहते है।

71 बार जब चतुर्युग बीत जाय तब एक मन्वन्तर कहलाता है अर्थात एक मन्वन्तर लगभग 306720000 वर्ष का होता है।

14 मन्वन्तर का एक कल्प होता है अर्थात एक कल्प 4294080000 वर्ष का होता है। 

एक कल्प ब्रह्माजी के एक दिन के बराबर होता है अर्थात 4295080000 वर्ष का एक दिन और इतनी ही लंबी रात्रि होती है। इस गड़ना के हिसाब से ब्रह्मा जी की आयु है 100 वर्ष की। मानव वर्षो में देखा जाय तो यह लगभग 858816000000 वर्ष (आठ खरब अंठावन अरब इक्यासी करोड़ साठ लाख वर्ष) की ब्रह्मा जी की आयु होती है।


यह भी पढ़े:-




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें