स्वास्थ्य

पृष्ठ

सोमवार, 27 फ़रवरी 2017

अकाल मृत्यु क्या है?

हम प्रायः एक शब्द सुनते है अकाल मृत्यु! वास्तव में अकाल मृत्यु क्या है? यह जानने के लिए एक दृष्टान्त पर ध्यान देना होगा। एक आँगन है वहा पर एक अच्छी सा दीपक रक्खा हुआ है, उसमे एक बाती लगी हुई है, उस दीपक में हमने पर्याप्त मात्र में तेल भी डाल रक्खा है। अब हमने दीपक को जला दिया। दीपक सिद्धान्ततः तब तक जलेगी जब तक कि तेल और बाती समाप्त न हो जाय, पर यदि बीच में एक तेज हवा का झोंका आ जाय तो दीपक बुझ जाता है, दीपक में तेल पर्याप्त है बाती भी अभी स्वस्थ है पर फिर भी वह तेज हवा का झोंका उस दीपक को बुझा देती है।

इसी प्रकार हमारे जीवन में भी भगवान् ने हमें स्वस्थ शरीर दिया है, हमारा स्वास्थ भी ठीक है किसी प्रकार की बिमारी नहीं है, सब कुछ ठीक चल रहा है परंतु यदि रास्ते में चलते हुए कोई जहरीला सांप काट ले या आकासिय विद्युत से किस की म्रत्यु हो जाय अथवा कोई स्वयं अपना जीवन समाप्त कर ले ये सब अकाल मृत्यु कहलाती है।

जान कर हो या स्वयं के द्वारा हो यदि समय पूर्व काल का ग्रास जीव को बनना पड़े तो वह अकाल मृत्यु कहलाती है।

अकाल म्रत्यु के कुछ सामान्य उदाहरण इस प्रकार है:-

1 जल में डूब कर
2 अग्नि में जल कर
3 शर्प दंश से
4 दुर्घटना में
5 कुऑ में कूद कर
6 विषपान करके
7 आकासीय विद्युत से



यह भी पढ़े:-

1 टिप्पणी:

  1. अकाल म्रत्यु के बारे में जानकार आज बहुत अच्छा लगा | आपकी पोस्ट बहुत ही ज्ञानवर्धक होती है | मै इसे जरुर शेयर करूँगा | Talented India News App

    जवाब देंहटाएं