रविवार, 23 अक्तूबर 2016

जानिये संध्या, संध्या क्रिया और संध्या काल के बारे में ?

संध्या क्या है?

जिस क्रिया के द्वारा परमात्मा का स्मरण और आत्म चिंतन करने में सहायता प्राप्त होती है उसे संध्या कहते है। प्रत्येक स्त्री पुरुष को श्रद्धा और प्रेम के साथ संध्योपासना करनी चाहिए। संध्या के द्वारा पाप और विक्षेप दोनों ही नष्ट हो जाते है।

संध्या के पांच काल है:-
1  प्रातः
2  मध्यान्ह
3  सायं
4  तुरीय (रात्रि 9 से 12 बजे का समय)
5  पंचम काल (रात्रि 12 से प्रातः 4 बजे का समय)

संध्या में की जाने वाली क्रियाएँ:-

आसन शुद्धि:- आसन् सुद्धि से शरीर में प्रवाहित विघुत प्रवाह को रोका जा सकता है।

न्यास:- अपने शरीर के अवयवो में मंत्र और देवताओ का स्थापन ही न्यास है। न्यास से साधक का जड़ शरीर चिन्मय हो जाता है।

अघमर्षण:- इसे भुत शुद्धि कहा गया है।

आचमन:- इसके द्वारा अंतः शरीर पर प्रभाव डाला जाता है।

मार्जन:- मार्जन के द्वारा रक्त का प्रवाह कम होता है। जिस से मन में चिंतन की शक्ति आती है।

अर्घ्यदान:- सूर्य देव की प्रसन्न्ता के लिए किया जाता है।

उपस्थापन:- सूर्य के सामने उपस्थापन करने से शारीरिक व मानसिक बल की अभिवृद्धि होती है।

ध्यान:- नाभि में क्रिया शक्ति रहती है यहाँ ब्रह्मा का, ह्रदय में इच्छा शक्ति रहती है वह विष्णु और मस्तक में गान के देवता शिव का धयान किया जाता है।

प्राणायाम:- प्राणायाम के द्वारा इन तीनो शक्तियो का पूर्ण विकाश होता है।

संध्या की सम्पूर्ण क्रियाओ का लक्ष्य है अंतः कारण की शुद्धि और परमात्मा की प्राप्ति।

Related Link














6 टिप्‍पणियां:

  1. Y aapne jo Blogg likha h wo wakai bhut kabil-e-tarif h bhut acche topic m likhe ho magar isko thoda aur describe karna tha sir ji

    जवाब देंहटाएं
  2. Y aapne jo Blogg likha h wo wakai bhut kabil-e-tarif h bhut acche topic m likhe ho magar isko thoda aur describe karna tha sir ji

    जवाब देंहटाएं
  3. अभी हमने केवल संध्या के बारे में लिखा है आगे हम उसकी एक एक क्रियाओ के बारे में विस्तार से जानकारी आप तक पहुचाने का प्रयास करेंगे

    जवाब देंहटाएं
  4. अभी हमने केवल संध्या के बारे में लिखा है आगे हम उसकी एक एक क्रियाओ के बारे में विस्तार से जानकारी आप तक पहुचाने का प्रयास करेंगे

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. kya aap bta skte hain ki main kahaan se verify karun ke turiya sandhya ki timing wahi hai jo aapne mention ki hai. main aisa isiliye puchh rha hoon kyunki internet ke madhyam se mein bhut se pages pe visit krke aaya hoon and sab pages par alag alag samay mentioned hai. Mujhe turiya sandhya ka right time pta krna hai. Kripya madad karein agar aap ke pas samay ho toh. Dhanyewaad

      हटाएं